Amazon

Saturday, May 23, 2020

शराब तस्करी मामले की जज से कराई जाए जांच : चीमा

अवैध शराब की फैक्टरी और शराब तस्करी को लेकर कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के बयान पर अकाली दल ने उन पर पलटवार किया है। शिअद नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने जाखड़ से कहा कि इस तरीके से पाप नहीं धोए जा सकते। अाप उस पार्टी से हैं जिस पर आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान उसने लोगों के घरों में राशन पहुंचाने की बजाय लोगों के घरों में ब्लैक में शराब पहुंचाई। इसके अलावा शराब तस्करी की जांच जज से कराने की मांग की। गाैर हाे कि वीरवार काे जाखड़ ने शराब तस्करी पर कहा था कि अगर अकाली दल को शराब की बिक्री से इतनी नाराजगी है तो वह विस में शराबबंदी पर प्रस्ताव लेकर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment