थाना सदर में देहड़ू गांव के पूर्व सरपंच के पति जगपाल सिंह, उनके बेटे सहित 3 को नग्न कर वीडियो बना उसे वायरल करने के मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस पर तल्ख टिप्पणी की। हाईकोर्ट की जज निर्मल जीत कौर ने टिप्पणी करते कहा कि ‘‘ हमें शर्म से अपना सिर लटका देना चाहिए क्योंकि हम एक ऐसे समाज में रह रहे हैं जहां पुलिस का एक अधिकारी इस प्रकार के काम की अनुमति देता है।
मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, डीजीपी, एसएसपी खन्ना, पूर्व थाना सदर खन्ना बलजिंदर सिंह और दोराहा नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजवीर सिंह रूबल को नोटिस जारी कर 8 जुलाई को पेश होने को कहा है। हाईकोर्ट ने डीजीपी को डायरेक्शन देते हुए सिट बनाकर मामले की जांच कराने के साथ तीनों को पुलिस प्रोटोक्शन देने की बात भी कही है। गौर हो कि 2 माह पहले थाने में 3 लोगों को न्यूड कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया था। इसके बाद तीनों ने एसएचअो थाना सदर खन्ना पर आरोप लगाते डीजीपी पंजाब से कार्रवाई की मांग की है।
ये है सारा मामला
पीड़ित जगपाल ने बताया था कि उनका कांग्रेसी नेता रूबल के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जून 2019 में वह फसल को पानी लगा रहा था तो एसएचओ सदर बलजिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ आए और उन्हें, बेटे गुरवीर सिंह और एक अन्य जसवंत सिंह को थाने ले आए। वहां मारपीट कर कपड़े उतार दिए और वीडियो बना ली। बाद में वायरल कर दी। मामले में काेई कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट में पटीशन दायर की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment