पंजाब में तैयार पीपीई किटों को दूसरे देशों में निर्यात करने के लिए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को मंज़ूरी देने पर विचार करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में अरोड़ा ने कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग में राज्य के उद्योगों द्वारा आगे आकर पीपीई किटों के निर्माण में निभाई जा रही भूमिका का जि़क्र करते हुए कहा कि राज्य के उद्योग अब इस स्थिति में हैं कि अन्य देशों को ऑर्डर पर इन उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का निर्यात कर सकें। उन्होंने बताया कि राज्य में 58 उद्योग पीपीई किटों का निर्माण कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment