लॉकडाउन के कारण दो माह बाद खुली इलेक्ट्राॅनिक्स मार्केट में पहुंचने वाले ग्राहकों में किसान और ग्रामीण इलाकों के लोग सबसे ज्यादा रहे हैं। 52 दिन के पाबंदी के बाद जैसे ही पिछले वीरवार को दुकानें खुली, लोग खरीदारी को पहुंचे। इनमें 30 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक खेती से रहे, जिन्होंने गेहूं बेचकर सीजन में कमाई की और अब दूसरों की कमाई के लिए इनडायरेक्टली मदद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ होममेड कुकिंग ने किचन अप्लायंसेस की भी डिमांड बढ़ा दी है।
हॉल बाजार स्थित साउंड ट्रेडिंग के विकास महाजन के मुताबिक फाइनांस की सबसे ज्यादा मार्केट बजाज फाइनांस पर निर्भर करती है, लेकिन अमृतसर में बजाज फाइनांस ने अभी तक फाइनांस की शुरुआत नहीं की। दूसरी कंपनियों की ओर से फाइनांस की सुविधा दी जा रही है, लेकिन हर किसी के पास एचडीएफसी का अकाउंट और क्रेडिट कार्ड नहीं है। इसीलिए उन्होंने कई ग्राहकों को वापस भेजा। वहीं दूसरी तरफ फसलों का सीजन होने के कारण मार्केट में ग्राहक आ गए हैं। किसानों को फसलें बेचकर पैसा मिल गया है। इसलिए वह खरीदारी कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा दुकानदारों को मिल रहा है, क्योंकि ऐसे 80 से 90 प्रतिशत ग्राहक कैश खरीदारी करते हैं।
किसान ने मार्केट का सर्किल चलाया, लॉकडाउन में एलईडी बहुत खराब हुईं
हॉल बाजार स्थित सैन्यो इलेक्ट्राॅनिक्स के मालिक अवतार सिंह का मुताबिक पिछले वीरवार से अब तक आए ग्राहकों में से लगभग 30 प्रतिशत एग्रीकल्चर से जुड़े रहे। ऐसे ग्राहकों ने मार्केट का सर्किल चलाया है, जो कि एक उम्मीद दिखा रहा है। अवतार सिंह के मुताबिक लॉकडाउन में लोगों के एलईडी बहुत खराब हुई हैं। एसी का तो सीजन है ही, लेकिन कोरोना का कारण उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ग्राहक अाएंगे। फिर भी मार्केट ग्रो कर रही है, यह काफी अच्छे संकेत हैं।
होम कुकिंग से किचन अप्लायसेंस की डिमांड बढ़ी
रणजीत एवेन्यू स्थित हरबंस इंटरप्राइजेस के मालिक संजय ढींगरा के मुताबिक लॉकडाउन ने लोगों को शेफ बना दिया है। किचन अप्लायसेंस में पहले सिर्फ जरूरतमंद चीजें जैसे कुक टॉप्स आदि की होती थी, लेकिन अब एयर फ्रायर, अवन, ग्रिल्ड माइक्रोवेव जैसी चीजें भी धड़ल्ले से बिक रही हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन डिलीवरी और फ्री होम डेमो भी इस मार्केट के लिए फायदेमंद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2LNQRsH
May 22, 2020 at 05:20AM
No comments:
Post a Comment