पुलिस थाना हरिके पत्तन में थाना प्रभारी बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 19 दिन में यहां तीन एसएचओ बदले जा चुके हैं। तरनतारन के पट्टी हलके के कांग्रेसी विधायक हरमिंदर सिंह गिल का ऑडियो एफबी पर वायरल करने के 13 दिन बाद थाना हरिके के एसएचओ नवदीप सिंह का ट्रासंफर पुलिस लाइन तरनतारन कर दिया गया था। एसएचओ नवदीप सिंह ने हरिके में 4 मई को थाना प्रभारी का पदभार संभाला, जबकि दूसरे एसएचओ इंस्पेक्टर अजय कुमार खुल्लर ने 17 मई और अब 21 मई को इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने थान प्रभारी का पदभार संभाल लिया है।
बता दें कि 2 मई को थाना प्रभारी जरनैल सिंह को बदलकर थाना पट्टी में लगाया गया था। 5 दिन बाद फिर से थाना हरिके में अजय कुमार खुल्लर को बदलकर पट्टी भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 4 मई को गिल ने ऑडियो में एसएचओ को थाने में तैनाती के बाद उनसे न मिलने को लेकर अभद्रता दिखाई थी और बाद में आॅडिया एफबी पर डाल दिया था। मामला सीएम तक पहुंच चुका था। वहीं गिल ने एफबी पर पोस्ट डालकर कहा था कि उन्होंने एसएचओ को कुछ गलत नहीं कहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2LNQRsH
May 22, 2020 at 05:21AM
No comments:
Post a Comment