Amazon

Friday, May 22, 2020

घर जा रही महिला से झपटा पर्स, स्नैचर फुटेज में कैद

लॉकडाउन में लूटपाट और चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और लोगों मेंं दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार अनीता मल्होत्रा पत्नी राकेश मल्होत्रा निवासी जहाज वाली गली जंडियाला गुरु जो बुधवार शाम करीब 4 बजे चौड़ा बाजार की ओर से अपने घर वार्ड-9 जहाज वाली गली में आ रही थी।
जब वह बाजार से मुड़कर गली के अंदर पहुंची तो पीछे पैदल आ रहे युवक ने उसका पर्स झपट लिया और भाग गया। चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद है। महिला ने बताया कि पर्स में 6 हजार रुपए, एटीएम कार्ड और जरूरी कागजात थे। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस चौकी जंडियाला गुरु में दे दी हैं। पुलिस चौकी इंचार्ज जंडियाला गुरु एएसआई चरण सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2LNQRsH
May 22, 2020 at 05:22AM

No comments:

Post a Comment