Amazon

Friday, May 22, 2020

लुटेरों ने हथियार दिखा सरहाली, मरहाना और फतेहाबाद में 3 घंटे में छीनी 3 कारें

पंजाबभर में लॉकडाउन लागू है और जगह-जगह पुलिस तैनात है। मगर लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात तरनतारन-हरिके हाईवे पर हथियारबंद लुटेरों ने 2 कार सवारों को अपना निशाना बनाया और हथियार दिखाकर कारें छीनकर फरार हो गए।

चोहला साहिब थाना और सरहाली पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित गुरभेज सिंह निवासी चंबल जिला फिरोजपुर ने सरहाली पुलिस बताया कि बुधवार शाम को वह अपनी भतीजी को उसके ससुराल सरहाली में छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था। वह रात करीब 7 बजे सरहाली आईटीआई के पास गाड़ी रोक कर बाथरूम के लिए उतरा तो पीछे से आए 2 मोटरसाइकिल सवारों ने उनको पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी की चाबी छीन ली। इसी दौरान लुटेरे कार नंबर कार नंबर (पीबी 13-बीबी 2929) लेकर हरिके की तरफ रवाना हो गए। गुरभेज सिंह ने उक्त घटना की सूचना थाना सरहाली में दी।

एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि गुरभेज सिंह के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसी तरह दूसरे मामले में अमरीक सिंह निवासी अमृतसर ने बताया कि वह रात 8.30 बजे हरिके साइड से अपनी कार नंबर (पीबी 02-डी टी 0637) पर अमृतसर की ओर आ रहा था। जब वह गांव मरहाना के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही स्विफ्ट कार सवारों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। कार सवार 2 लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसकी कार छीन कर फरार हो गए।

थाना चोहला साहिब के एसआई बलराज सिंह ने बताया कि लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू है। एसपी (डी) जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को पुलिस पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों वारदातों को अंजाम एक लुटेरा गिरोह ने दिया है। पुलिस दोनों मामलों में बारीकी से जांच कर रही है, जबकि जल्द ही कार लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2LNQRsH
May 22, 2020 at 05:23AM

No comments:

Post a Comment