Amazon

Tuesday, May 19, 2020

एक दिन लाल और दूसरे दिन पीले निशान वाली दुकानें खोलने की इजाजत

अब तक के सबसे लंबे कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह शहर के तमाम बड़े बाजारों में सभी दुकानें खुल गईं। चूंकि अभी कोरोना का खतरा बरकरार है, इसलिए प्रशासन ने तय किया है कि मॉडल टाउन, रैनक बाजार जैसे ज्यादा फुटफाल वाले बाजारों में ऑड-ईवन के आधार पर दुकानें खोली जाएं। सोमवार दोपहर थाना-3 में पुलिस अफसराें के साथ मीटिंग में तय हुआ कि कंटेनमेंट जोन के बाहर की दुकानों को सुबह 7 से शाम 6 तक ऑड-ईवन का फार्मूला अपनाना होगा।

पुलिस ने मुनादी करवाकर कहा कि दुकानों के बाहर लाल और पीले रंग का निशान लगाएं। एक दिन लाल और दूसरे दिन पीले निशान वाली दुकान खुलेगी। देर शाम रैनक बाजार और शेखां बाजार के दुकानदारों ने लाल और पीले रंग के निशान लगाने शुरू कर दिए। पहले दिन सैनिटाइजर बड़े शोरूम में ही नजर आए।

अटारी बाजार में दो दिन बाद खुलेगी एक दुकानें

द होलसेल जनरल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखविंदर सिंह बग्गा ने बताया कि पुलिस-प्रशासन के साथ मीटिंग में तय हुआ कि अटारी बाजार और पंजपीर बाजार के इलाके की दुकानों पर दो की बजाय तीन रंग का निशान लगेगा। ऐसे में दो दिन के बाद एक दुकान खुलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सड़कों के किनारे बनी दुकानों पर निशान लगाए गए हैं, एक दिन लाल तो दूसरे दिन पीले निशान वाली दुकानें खुलेंगी।

https://ift.tt/3bM7T4W
May 19, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment