कर्फ्यू हटने के बाद ऑटो, रिक्शा व अन्य माल व सवारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कड़े नियमों का पालन करना होगा। संक्रमण से बचाव कर लोगों की सुरक्षित यात्रा के लिए सवारी वाहन अभी केवल बुकिंग कर चला सकेंगे। ऑटो में चालक सहित अधिकतम 4 और रिक्शा में एक ही सवारी बैठ सकेगी। इसका विभाग प्लान तैयार कर रहा है।
माल ढाेने वाले वाहनों के लिए जो प्लान तैयार हो रहा है उसके मुताबिक जो श्रमिक मॉल वाहन को लोड करेंगे, वह साथ में नहीं जाएंगे। मौके पर मौजूद लेबर वाहन को खाली करेंगे। वाहन में ड्राइवर के अलावा एक अन्य हेल्पर ही वाहन में जा सकेगा। खास बात यह है कि वाहनों में माल भरते या फिर उतारते समय सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन रखा जाएगा।
टेस्ट ट्रैक पर हर रोज 50 लर्निंग लाइसेंस बनेंगे
वीरवार से आरटीए में लाइसेंस का काम चालू हो सकता है। एक दिन में 50 लर्निंग लाइसेंस बनाने की अनुमति होगी। भीड़ रोकने के लिए डिपार्टमेंट ने यह निर्णय लिया है। यह भी कहा जा रहा है कि टेस्ट देने के लिए आने वालों को अब टोकन मिलेंगे। आरटीए बरजिंदर सिंह ने कहा कि आदेश मिलते ही डीएल बनने लगेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cVwrKt
May 19, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment