Amazon

Tuesday, May 19, 2020

70% शहर खुला, उत्साह में डिस्टेंसिंग तक भूले लोग

शहर के इतिहास में पहली बार 56 दिन तक कर्फ्यू लागू रहा। कोविड-19 को हराने के लिए शहरवासी करीब दाे महीने तक घराें में रहे। कर्फ्यू हटने के पहले दिन साेमवार सुबह 7 से लेकर शाम 7 बजे तक राहत मिली तो सड़कों पर पुरानी चहल-पहल दिखी।

इंडस्ट्री में छाई खामाेशी भी खत्म हाे गई है और नॉन कंटेनमेंट जाेन के सभी बाजार खुल गए हैं। थोड़ी चिंता की बात यही है कि पहले दिन ही करीब 70 फीसदी लोग घरों से बाहर आ गए। फिलहाल बहुत जरूरी होने पर बाहर निकलना चाहिए क्योंकि कोरोना से लड़ाई अभी बाकी है। सर्विस सेक्टर के 5000 ऑफिस रेगुलर तरीके से खुलेंगे।

साेमवार काे बाहर निकले ज्यादातर लाेगाें ने साेशल डिस्टेंस का ख्याल नहीं रखा। अब साेशल डिस्टेंस, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जिंदगी का हिस्सा बनाना हाेगा। सतर्क न रहने पर अब तक की गई मेहनत पर पानी फिर सकता है। ऐसे में सतर्क रहकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा करें।

काेराेना है, थाेड़ी थाेड़ी दूरी बनाके रखाे

सुबह 11:30 बजे किताबाें की दुकानें खुली थीं... हर दुकान पर एक-दाे ग्राहक थे। दुकानदार कह रहे थे- भाजी काेराेना है, थाेड़ी-थाेड़ी दूरी बनाके रखाे। काउंटर दे काेल लग के ना खड़े रहाे। काेई किताबें लेने आया था, काेई स्टेशनरी। पैरेंट्स अपने बच्चाें के साथ पहुंच रहे थे। हालांकि कर्फ्यू लगने के कारण दुकानाें में किताबाें का स्टॉक पूरा नहीं था। इस कारण पैरेंट्स काे कई दुकानाें पर घूमना पड़ रहा था। माॅडर्न बुक डिपाे के नरेश कुमार बबली ने कहा कि चूंकि बच्चाें की ऑनलाइन स्टडी हाे रही है, ताे ग्राहक ताे ठीक-ठाक आ रहे हैं।

छोले-कुलचे की बिक्री, फुटपाथ पर कटिंग शुरू
बस्तियात एरिया में लाेग इतनी ज्यादा संख्या में सड़काें पर घूमने लगे कि यकीन करना मुश्किल था कि लॉकडाउन लागू है। ज्यादातर लाेग बिजली के उपकरण खरीदने निकले। ट्रकों की ओवरलोडिंग और अवैध तरीके से सामान की ढुलाई हाेने लगी। गली-मोहल्लों में साइकिल पर छोले कुलचे बेचने वाले काफी बिजी दिखे। इनके हाथों में न ही ग्लव्स थे, न मुंह पर मास्क। 2 महीने बाद खुली स्पोर्ट्स मार्केट में भी जाम की स्थिति बनी रही। लोग भी बेपरवाह होकर सड़कों पर घूम रहे थे, कोई सोशल डिस्टेंस नहीं था।

रैनक बाजार में सारी दुकानें खुली, पुलिस ने बंद करवाईं

ऑड-ईवन फार्मूले पर मार्केट खुल गई। बाजार में थोड़ी भीड़ हुई तो माहौल अफरा-तफरी का देख थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने करीब 11 बजे बाजार बंद करवा दिया। पुलिस की कार्रवाई से भड़के कांग्रेस पार्षद शैरी चड्डा कुछ देर बाद रैनक बाजार पहुंचकर दुकानें खुलवाने लगे। करीब 50 फीसदी दुकानें भी खोल दी गई, तब तक पुलिस ने मार्केट एसोसिएशन के साथ मीटिंग बुलाकर मामले को शांत कराया। पुलिस अफसरों ने दुकानदारों को समझाया कि अब अगर लापरवाही बरती तो लेने के देने पड़ सकते हैं। पब्लिक को हो रही असुविधा के मद्देनजर कर्फ्यू जरूर खत्म हुआ है लेकिन 31 मई तक लॉकडाउन जारी है। ऐसे में जरा सी लापरवाही खतरनाक हो सकती है।

भीड़ पहले जैसी, पुलिसकर्मी अपने में व्यस्त

दोपहर 1:30 बजे किश्नपुरा चौक के पास चौक में आम दिनों की तरह भारी मात्रा में वाहन ट्रैफिक में फंसे नजर आए। चौक में बैठे पुलिसकर्मी न किसी काे राेक रहे थे न किसी के कागज चेक कर रहे थे। चाैक में चारों तरफ से ट्रैफिक जाम लगा था।

पहले दिन पूरा मार्केट ही खोल दिया

माॅडल टाउन में कर्फ्यू खत्म हाेने के पहले दिन पूरी मार्केट एक साथ खुल गई। हालांकि यहां कस्टमर्स की ज्यादा संख्या नहीं थी। मंगलवार से मार्केट काे ऑड-ईवन फार्मुले के तहत खाेला जाएगा। सोमवार को माॅडल टाउन मार्केट की मीटिंग में एसीपी धर्मपाल ने कहा कि अगर कोई दुकानदार ऑड-ईवन, साेशल डिस्टेंस, मास्क अाैर सैनिटाइजर की अनदेखी करेगा तो सख्तर कार्रवाई की जाएगी।

बेकरी खुली तो पहले पेस्ट्री खाई, ऑर्डर बाद में

बेकरी के अंदर किसी को जाने की इजाजत नही थी। ग्राहकों के जो ऑर्डर थे। उन्हें केवल नोट कर भुगतान किया जा रहा था। एक श्रीमान बेकरी पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने पेसट्री खाने का आनंद लिया और बाद में ऑर्डर दिया। कर्फ्यू खुलने के बाद लोग बर्गर खाने के लिए गुरु नानक मिशन चौक में स्थित बर्गर किंग पहुंच गए। ड्राइव थ्रू ऑर्डर दिए जा रहे थे। बर्गर लेने पहुंचे स्विगी के कर्मचारी के सबसे पहले हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए और उसके बाद टेंपरेचर चेक किया। नाॅर्मल आने के बाद उसको बुक किए ऑर्डर का सामान दिया गया।

2 गिलास दे दो, बर्फ मत डालनागला खराब है

54 भगवान वाल्मीकि चौक में दो जूस की दुकानें हैं। जहां हर दम भीड़ रहती थी। सोमवार को सुबह जैसे ही दुकान खुली तो ग्राहक ने आवाज लगाई- दो गिलास जूस दे कर दिओ, विच बर्फ न पाना गला खराब हो जाउगा। भटूरे कुल्चे वाले ने कहा- शुक्र आ परमात्मा दा कर्फ्यू हटया। भटूरे कुलचे वाले ने बताया कि सुबह 10 बजे से आया हूं। दोपहर के एक बज गए हैं कोई ग्राहक नहीं आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना बांसा वाला बाजार में लॉकडाउन हटने के पहले ही दिन लोगों की भीड़ लग गई।

https://ift.tt/2AB9UUF
May 19, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment