Amazon

Tuesday, May 19, 2020

226 की रिपोर्ट निगेटिव, काेई नया केस नहीं, 3 डॉक्टर भी डिस्चार्ज

कोरोनावायरस से संक्रमित 214 मरीजों में से 156 काे सोमवार काे डिस्चार्ज कर दिया गया। राहत यह भी रही कि काेराेना का एक भी पाॅजिटिव केस साेमवार काे सामने नहीं आया। कोरोनावायरस के 226 संदिग्ध मरीजों कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं रविवार को सोमवार को सिविल अस्पताल से सेहत विभाग की नई गाइडलाइंस के मुताबिक 8 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की पंजाब इकाई की तरफ से बनाए गए संत वरियाम सिंह दहिया अस्पताल में दाखिल जिले के तीन काेराेना संक्रमित डॉक्टर डॉ. लखविंदर सिंह, डॉ कुलविंदर और डॉ गुरमीत कौर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

संदिग्ध मरीजाें की सैंपलिंग होती रहेगी

सेहत विभाग की नई गाइडलाइंस के मुताबिक संक्रमित मरीजों के क्लोज कांटेक्ट की सैंपलिंग पहल के आधार पर की जाएगी। अगर कोई मरीज सिविल अस्पताल में जांच करवाने आता है तो लक्षण दिखाई देेने पर सैंपल लिया जाएगा। विभाग के सीनियर मेडिकल अफसरों ने स्पष्ट किया है कि दिन पहले सरकारी बैंक के एक कर्मचारी को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। बैंक कर्मचारियों की सैंपलिंग आने वाले दिनों में की जाएगी। उन विभागाें में जहां ज्यादा लाेगाें का आना-जाना है, वहां काेई संक्रमित मिलने पर पूल सैंपलिंग करवाई जाएगी।

होशियारपुर, कपूरथला के दो मरीजों की मौत

कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए होशियारपुर और कपूरथला के दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सिविल अस्पताल जालंधर में मौत हो गई। कपूरथला के अधरंग के 51 वर्षीय मरीज का एसजीएल अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरीज की मौत के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है। जिला कपूरथला में कोरोना से तीसरी मौत हुई है। वहीं, होशियारपुर में टांडा के नंगली जलालपुर के 35 वर्षीय मरीज को किडनी की प्रॉब्लम थी। मृतक के परिवार को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3bFA59P
May 19, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment