निगम के हेल्थ एंड सेनिटेशन एडहॉक कमेटी ने कहा है कि अब धर्मकंडे पर कूड़े वाली गाड़ियों का वजन कराने के साथ ही उसकी टाइमिंग और फोटोग्राफी का भी रिकार्ड बनेगा। इसके लिए कपूरथला रोड पर मठारू धर्मकंडा वाले को सिस्टम अपग्रेड करने को कहा गया है, जहां विगत 3 दिन से निगम कूड़ा लदे और खाली होने के बाद करीब 100 गाड़ियों का वजन करवा रहा है।
कमेटी के चेयरमैन पार्षद बलराज ठाकुर ने बताया कि सोमवार को भी मेयर जगदीश राजा और कमेटी के मेंबर पार्षद धर्मकंडा पर गाड़ियों के वजन की निगरानी करेंगे। कुछ दिन वजन कराने और सभी गाड़ियों के रोजाना वरियाणा डंप तक लगने वाले चक्कर का आंकड़ा तैयार करने के बाद इन गाड़ियों को दिए जाने वाले डीजल के रिकार्ड से मिलान किया जाएगा। उसके बाद स्पष्ट होगा कि डीजल लेने वाली गाड़ियां खर्च के हिसाब से शहर से कूड़ा उठा रही है या नहीं।
दूसरी ओर पार्षद बलराज ठाकुर ने बताया कि वरियाणा डंप के गेट से ऊपर बने पंजाब ग्रो मोर कंपनी के प्लांट तक सड़क बनाने के लिए 45 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है। बी एंड आर ब्रांच के एसई को कहा गया है कि वो बरसात से पहले सड़क का काम पूरा कराएं, ताकि बरसात के दौरान कूड़ा लदी गाड़ियों को डंप के ऊपर तक जाने की समस्या खत्म हो।
पार्षद ने बताया कि जमीन की करीब 2 फुट तक खुदाई करके इंटरलॉकिंग टाइल वाली सड़क बनाई जाएगी, जो कुछ जगह से टूटने पर दुरुस्त करने के साथ ही कूड़े से निकलने वाली गैस के कारण लुक और कंक्रीट वाली सड़क की तरह फटेगी नहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment