यूपी और बिहार के श्रमिकों की संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा दो दिन से लगातार यूपी और बिहार के लिए ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लगातार दो दिन ट्रेनें इन दोनों राज्यों के लिए चलने से भीड़ कम हुई है। रजिस्ट्रेशन भी आसानी से हो रही है और गेट से एंट्री भी। वहीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है।
यानि 50 ट्रेनों से 60 हजार श्रमिक उनके गांव सुरक्षित पहुंचा दिए गया है। प्रशासन द्वारा 3.25 करोड़ रुपए रेलवे को अदा किए। सोमवार को बिहार के लिए 3 और उतर प्रदेश के लिए एक ट्रेन को रवाना किया जाएगा। रविवार सुबह मुजफ्फरपुर (बिहार) और बारकाखाना (झारखंड) के लिए ट्रेनों को जिला प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रवाना किया गया। दोपहर को उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर, श्रमिक एक्सप्रेस 5 बजे, फैजाबाद 7 बजे और जोनपुर के लिए ट्रेनों को रवाना किया गया है।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन की फिफ्टी इस प्रकार
5 मई को झारखंड के डाल्टनगंज, दूसरी गाजीपुर और बनारस के लिए चलाई गई थी। 6 मई को लखनऊ, गोरखपुर और आयोध्या, 7 मई को आज़मगड़, दरबंगा और बहराईच, 8 मई को सुलतानपुर, मुजफ्फर नगर और अकबरपुर, 9 मई को कटिहार, आजमगढ़ और फैजाबाद, 10 मई को सुलतानपुर, बारकाखाना और गोंडा, 11 मई को छपरा, आज़मगड़, कटनी और फैजाबाद, 12 मई को गोरखपुर, गोंडा और बेतियाह, 13 मई को सीतापुर, राय बरेली, विजयवाड़ा, गाया और प्रतापगड़, 14 मई को उनाउ, गाया, फैजाबाद और मऊ, 15 मई को फैजाबाद, बस्ती, सुलतानपुर, बारकाखाना और गोंडा, 16 मई को बेतियाह, दबानी, मऊ, बस्ती और मऊ को रवाना की गई हैं और 17 मई को मुजफ्फरपुर, बारकाखाना, सुलतानपुर, फैजाबाद और जोनपुर के लिए रवाना हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment