Amazon

Wednesday, May 20, 2020

बुकरू के ग्रामीणों की तत्परता से चार चोर गिरफ्तार, पैनल, ऑटो और बाइक बरामद

केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बुकरु के ग्रामीणों की सजगता से मंगलवार अहले सुबह पुलिस ने चार चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोरों में शुभम कुमार व प्रकाश कुमार साव (दोनों कुमडांग खुर्द-टंडवा), पवन कुमार साव बुंडू और मंटू कुमार साव चट्टी पेटो (केरेडारी) शामिल हैं। चोरों के पास से बिना नम्बर के एक ऑटो, एक हीरो के बाइक, दो सोलर पैनल, 22 पीस सोलर बैटरी, एक सीपीयू व 10 कुर्सी बरामद किया गया है। पुलिस के पूछताछ में चारों ने सिर्फ सोलर पैनल चोरी का खुलासा किया है। सोलर पैनल सिमरिया के डाड़ी पंचायत भवन से खोला गया है। थाना प्रभारी बमबम कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है । इसमें सभी चारो आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया जाएगा। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व केरेडारी के बुकरु गांव में पेटो मुखिया द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए सोलर पैनल की चोरी हो गई थी। इसकी सूचना मुखिया राजकिशोर यादव द्वारा थाना को दी गई थी। ग्रामीण भी इस चोरी की घटना से आक्रोशित थे और रतजगा कर रहे थे। इसी दौरान अहले सुबह चार बजे पेटो पानी टंकी के पास ऑटो में सामान लोड कर भागते देखा गया तब बुकरु के लोगों ने संदेह पर ऑटो समेत तीन लोगों को दबोच लिया। इसमें एक भागने में सफल रहा। जिसे पुलिस ने दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया साथ ही चोरी के अन्य सामान भी जब्त किए गए । इसमें बुकरु के चोरी गए सोलर पैनल तो नहीं मिले परन्तु चारों की गिरफ्तारी से भविष्य में होने वाला चोरी पर अंकुश जरूर लगेगा । मंटू साव पूर्व में भी सोलर पैनल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four thieves arrested, panel, auto and bike recovered due to readiness of Bukru villagers

https://ift.tt/36dhiS9
May 20, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment