Amazon

Wednesday, May 20, 2020

हजारीबाग में कोराेना के 7 नए पॉजिटिव, अब 30 एक्टिव केस

हजारीबाग में मंगलवार को देर रात जांच रिपोर्ट पहुंचा। जिनमें छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मंगलवार को आए रिपोर्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 33 हो गई है । जिनमें एक्टिव मामलों की संख्या 30 है। जबकि 3 लोग पूर्व में स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है । बताया गया कि जिन छह लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है उनमें चार लोग बड़कागांव एनटीपीसी आईटीआई क्वारेंटाइन में और 2 लोग हजारीबाग शहर के क्वारेंटाइन में रखे गए थे। पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक व्यक्ति शहर के कोर्रा का, एक हजारीबाग का, एक कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुंभा का ,एक व्यक्ति सारुगारु का ,एक व्यक्ति बरकट्ठा का और एक बरही का रहने वाला है। सभी का सैंपल कलेक्शन 17 मई को किया गया था। संक्रमित पाए गए सभी 19 वर्ष से लेकर 42 वर्ष उम्र के हैं। सभी को एचएमसीएच अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। सभी पॉजिटिव पाए गए लोग प्रवासी मजदूर हैं जो मुंबई से लौटे हैं। हालांकि रिम्स से मिले अांकड़ाें के अनुसार मंगलवार काे मिली संक्रमितों की संख्या सात बताई गई है। मंगलवार को संक्रमित पाए जाने की 6 लोगों की पुष्टि हजारीबाग उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने की है।
पत्नी को होम क्वारेंटाइन कर संत कोलंबा मैदान जांच कराने पहुंचा था कोरोना संक्रमित
हजारीबाग | सोमवार को जिस कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है वह मूल रूप से शहर के निकट शंकरपुर सिरसी का रहने वाला है और यह क्षेत्र अब हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र का हिस्सा है। उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि नए संक्रमित व्यक्ति मुंबई में ढोकला बेचने का व्यवसाय चलाता था, जो 13 मई को निजी कार से पत्नी व तीन बच्चों के साथ कटकमदाग प्रखंड के शंकरपुर स्थित अपने घर पहुंचा था। पत्नी को घर में होम क्वारेंटाइन कर खुद अगले दिन हजारीबाग के संत कोलंबस मैदान में जांच के लिए उपस्थित हुआ जहां जांच के बाद उसे बड़कागांव क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। 18 तारीख को जांच रिपोर्ट आने पर उस व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई, पुष्टि के बाद उक्त व्यक्ति को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भेज दिया गया, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्यों को स्थानीय फॉरेस्ट ट्रेनिंग संस्थान में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 new positives of Korena in Hazaribagh, now 30 active cases

https://ift.tt/2zVrEcZ
May 20, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment