Amazon

Thursday, May 21, 2020

धारदार हथियार ले दौड़ाया तो दरिया में कूदा युवक पानी में बहा, चार पर केस

तारागढ़ के गांव गज्जू खालसा में ट्रैक्टर पर निकलते वक्त स्पीकर में ऊंची आवाज में गाना बजाने से रोकने पर 4 युवकों ने गांव के एक युवक पर दातर, किरपान व बेसवॉल, हॉकी से मंगलवार शाम हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक राकेश सिंह को आधा किलोमीटर तक दौड़ाया। जान बचाने को युवक रावी दरिया में कूद गया।

युवक ने रावी दरिया से बाहर निकलने की कोशिश की मगर हमलावरों ने नहीं निकलने दिया, जिससे वह तेज बहाव में बह गया। युवक को बचाने उसके चाचा ज्योति सिंह व उसका बेटे जसवीर सिंह तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। राकेश का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पंकज, मुकेश, सुमेश और उसके साथी डिम्पल पर हत्या का केस दर्ज कर 2 को अरेस्ट कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3bPWukK
May 21, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment