जमालपुर स्थित जीटीबी नगर में बीएएमएस डॉक्टर क्लीनिक में भ्रूण लिंग जांच कर रहा था। लुधियाना और गुरदासपुर की हेल्थ विभाग ने साझे अभियान के तहत रेड की गई। रेड के लिए गुरदासपुर के सिविल सर्जन ने नकली मरीज भी तैयार किया था। जब टीम ने रेड की तो उस समय बीएएमएस(पटना) डॉ. राकेश शर्मा भ्रूण की जांच कर रहा था। टीम ने आरोपी डॉक्टर सहित दो महिलाओं को अरेस्ट किया है। इसके अलावा पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, 15 हजार रुपए बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ट्रैक करने को गाड़ी में जीपीएस भी लगाया गया था।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉ. किशन चंद ने बताया कि एक नकली मरीज भ्रूण जांच करवाने के संबंध में गुरदासपुर में एक महिला एजेंट से मिली तो उसने जांच करवाने के लिए 15 हजार मांगे। महिला को पहले बताया गया कि जांच मुकेरियां में होगी। बाद में लुधियाना में होने को कहा। महिला ने एजेंट को दिए रुपये का नंबर लिख लिए गए। लुधियाना पहुंचने पर एजेंट महिला ने नकली मरीज की गाड़ी में एक अन्य महिला को बैठा लिया। इसके बाद दोनों टीमों ने रेड करके डॉक्टर को पकड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2zfZABj
May 21, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment