झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रांची के द्वारा विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जूम बैठक हुई। जिसमें लोहरदगा जिले के भी कई प्राईवेट स्कूलों के संचालक शामिल हुए। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव रामरंजन कुमार सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश के उन्नीस जिले के अध्यक्ष, सचिव को सूचना दी गई थी। परंतु कई विशेष कारणवश वे जुड़ नहीं पाए। उक्त बैठक का विषय शिक्षण शुल्क, विद्यालय कार्यालय खोलने एवं यू डाइस भरने पर विचार किया जाना था। उक्त विषयों पर सभी ने अपने अपने विचार दिए। सबों के विचार एकरुपता को ध्यान में रखकर दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी अभिभावकों को शिक्षण-शुल्क जमा करने के लिए अनुरोध-पत्र भेजा जाएगा, ताकि विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारियों को यथोचित भुगतान किया जाए।
सभी विद्यालय अपने कार्यालय कक्ष को साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रतिदिन खोला जाएगा। सरकार के समस्त नियमों का पालन सुनिश्चित रुप से किया जाएगा। विद्यालय से अपने छात्र-छात्राओं को किताबों का वितरण किया जाए। वहीं यू-डायस समयानुसार ऑनलाइन भरकर जमा करने का निर्णय भी लिया गया। लॉकडाउन तक साप्ताहिक बैठक कर अपने जिला के समस्याओं को एसोसिएशन में रखा जाएगा। अगली बैठक 24 मई को 4 बजे से करने का निर्णय लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3g5oYKM
May 20, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment