लॉकडाउन के दौरान जिले में मनरेगा की विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। इसमें टीसीबी, नाली निर्माण, डोभा निर्माण, आम बागवानी जैसी योजनाएं चल रही हैं। भंडरा प्रखंड में कुल 09 पंचायत हैं जिनमें कुल 45 गांव हैं। अब तक कुल 11876 मानव दिवस का सृजन हो चुका है। प्रखंड में मनरेगा के तहत कुल 172 योजनाएं चल रही हैं। अधिक से अधिक लोगों को मनरेगा के योजनाओं के द्वारा रोजगार प्रदान करने के लिए जोड़ा जा रहा है।
प्रखंड में शुरू की गई कुछ योजनाओं में सदान चबूतरा से मन्ना के खेत तक कच्ची नाली निर्माण ग्राम-पलमी में, सरना स्थल से जॉन के खेत तक कच्ची नाली का निर्माण जमगांई पंचायत में, पझरी पहाड़ के नीचे टीसीबी जमगांई पंचायत में, बंधन मुंडा के घर से दूबे उरांव के तालाब तक कच्ची नाली का निर्माण कसपुर गांव में कार्य चल रही है। बताया गया मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई तीन योजनाओं में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत अपने खेत में आम बागवानी लगवा सकते हैं। इसके जरिये लाभुक को तीन साल में लाभुक को एक लाख रुपए की आमदनी हो सकती है। भंडरा प्रखंड के मसमानो पंचायत में तीन लाभुकों का चयन इस योजना के लिए अभी तक किया गया है। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रखंड में योजनाओं की संख्या बढ़ेगी। वर्तमान में यहां के प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं। उनका क्वारेंटाइन पीरियड (14 दिन) खत्म होने के बाद उन्हें मनरेगा की योजनाओं से जोड़ा जायेगा।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक खेल मैदान का हाेगा निर्माण
वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के अंतर्गत सरकार कराएगी। इसमें खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम एवं शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2LEB3si
May 20, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment