प्रखंड के वकील अम्बवा गांव के प्रेरणा महिला समूह के सदस्यों व ग्रामीणों ने बीडीओ रंजीता टोप्पो को आवेदन देकर प्रेरणा महिला समूह के नाम से निर्गत जन वितरण दुकान का लाईसेंस रद्द करने की मांग की है। समूह के सदस्यों ने समूह के अध्यक्ष व जन वितरण दुकान के लाइसेंसधारी गीता उरांव पर राशन वितरण मे गड़बड़ी करने व लाभुकों को माप से कम अनाज वितरण करने का आरोप लगाते हुए जांच कर लाईसेंस रद्द करने की मांग की हैं।
वहीं समूह की सचिव रुक्मणी उरांव, लक्ष्मी देवी, रणूवा उरांव, पांचों उरांव आदि ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा सभी कार्डधारियों को चावल व दाल का सही मापदंड के द्वारा निःशुल्क वितरण किए जाने का निर्देश है । लेकिन वितरक द्वारा प्रति कार्ड 2 से 3 किलो चावल और 3 सौ ग्राम दाल का कम वितरण किया गया। जिसका विरोध समूह के अन्य सदस्यों दौरा किए जाने पर वितरक द्वारा गली गलौज व झगड़ा करने के लिए उतारू हो जाती है। मामले पर बीडीओ रंजीता टोप्पो ने कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZiaDEy
May 20, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment