Amazon

Saturday, January 2, 2021

रोजाना गिर रहा तापमान, 10 सालों का टूटा रिकॉर्ड, सिटी में कई जगह जलाए गए अलाव

शुक्रवार को नए साल के पहले दिन जिले में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सवेरे घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रही जिसके चलते लाेग पूरा दिन कंपकंपाते नजर आए। बार्डर एरिया में धुंध के चलते भारत-पाक की जीरो लाइन भी नजर नहीं आ रही थी।

ज्याें-ज्याें दिन निकलता गया धुंध छंटनी शुरू हुई जिसके बाद जीरो लाइन 10 मीटर से नजर आने लगी मगर घनी धुंध व ठंड के चलते बॉर्डर के ग्रामीण इलाकों के लोग खेतों में नहीं पहुंचे। पिछले 10 का रिकॉर्ड टूटा है।

फसलों के लिए फायदेमंद

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉयरेक्टर डॉ. गुरजंट सिंह औलख ने बताया कि मौजूदा स्थिति में गेहूं, सरसों, चना व आलू की बिजाई की गई है। इन सभी फसलों को अब लगातार पड़ने वाली ठंड से फायदा मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperatures falling every day, 10 years broken record, bonfires burned in many places in the city

https://ift.tt/3o7HbLg
January 02, 2021 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment