Amazon

Friday, January 8, 2021

4 वॉर्डों में लिए 240 सैंपल्स, 35 नए कोरोना मरीज, तीन मौतें

वीरवार को इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल(आईसीएमआर) की टीम द्वारा अर्बन इलाकों में सीरो सर्वे के लिए सैंपल लिए गए। इसमें वॉर्ड नंबर 12, 29, 51 और 65 में 240 सैंपल्स कलेक्ट किए गए। टीम द्वारा कुल 500 ब्लड सैंपल्स लिए गए। अब इन सैंपल्स की जांच के बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों में एंटीबॉडी कितनी बनी उसके बारे में पता चलेगा। टीम द्वारा बुधवार को 260 सैंपल्स लिए गए थे। इनमें 100 सैंपल्स हेल्थ केयर वर्कर्स के भी थे। इस बार भी टीम को माजरी इलाके में सैंपल लेने में परेशानी हुई। टीम को लोगों ने सैंपल देने से मना कर दिया। बाद में समझाने के बाद सैंपल लिए जा सके।

वहीं, जिले में कोविड के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट होने और हल्के लक्षणों वाले ही मरीज ज्यादा आने के कारण ज्यादा मरीजों द्वारा होम आइसोलेशन ली जा रही है। पिछले कई दिनों से सिविल हॉस्पिटल में बने आइसोलेशन वॉर्ड में 7-9 ही मरीज एडमिट हो रहे हैं। ऐसे में अब 71 बैड से कम कर सिविल हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में सिर्फ 41 ही बैड रिजर्व रखे जाएंगे। ताकि कोविड के अलावा अन्य मरीजों को भी हॉस्पिटल में रखा जा सके।

39 मरीज डिस्चार्ज 274 एक्टिव केस -वीरवार को जिले में कोविड के 35 नए मामले पाए गए। इनमें 30 लुधियाना और 5 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। वहीं, 3 मरीजों की मौत हुई। जोकि फाजिल्का और जम्मू व कश्मीर से संबंधित थे। लगातार दूसरे दिन भी लुधियाना के किसी मरीज की मौत नहीं हुई। जो राहत की बात है। 39 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

लुधियाना से अब तक 24971 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 23723 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 274 एक्टिव केस हैं। जबकि 974 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस में 200 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सिविल हॉस्पिटल में 7 मरीज और प्राइवेट हॉस्पिटल में 39 मरीज एडमिट हैं। जबकि अन्य जिलों व राज्यों से अब तक 3739 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 456 मरीजों की मौत हो चुकी है और 33 एक्टिव केस हैं।

2 हेल्थ केयर वर्कर पॉजिटिव: वीरवार को पॉजिटिव आए केस में 2 हेल्थ केयर वर्कर्स, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 6 मरीज, ओपीडी के 6 मरीज और आईएलआई के 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। 20 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमों द्वारा 65 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 49 को होम क्वारेंटाइन किया गया। 950 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं। जबकि 55295 मरीजों को अब तक होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। वीरवार को 2502 सैंपल्स लिए गए। इनमें गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में 1965 आरटी-पीसीआर के सैंपल्स रहे। प्राइवेट हॉस्पिटल्स में 537 सैंपल्स लिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
240 samples in 4 wards, 35 new corona patients, three deaths

https://ift.tt/2JTb7M8
January 08, 2021 at 05:17AM

No comments:

Post a Comment