Amazon

Wednesday, January 6, 2021

डॉ. मनदीप सर्वसम्मति से आईएमए के प्रधान बने

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संगरूर का वार्षिक चुनाव स्थानीय क्लासिकल होटल में करवाया गया। इसमें सर्वसम्मति से डॉ. मनदीप सिंह को प्रधान चुना गया। जबकि वीके अहूजा, केजी सिंगला व डॉ प्रभात को सरप्रस्त, डॉ. अमित सिंगला व डॉ. जगमोहन सिंह को वाइस प्रधान, सुमित गोयल को महासचिव, भगवान सिंह व प्रीत प्रकाश सेखों को ज्वाइंट सचिव, विनोद कुमार को फाइनांस सचिव, आरसी जैन, यशपाल व मुनीश

जैन को चुनाव कमेटी सदस्य, संजीव जिंदल, प्रमोद गुप्ता, विंदरपाल व किरणजोत बाली को सलाहकार, अमनदीप अग्रवाल, नवजोत कालडा व ज्योति वधवा को कानूनी सलाहकार और जसजोत गर्चा व रविंदर बांसल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान मनदीप सिंह व वाइस प्रधान अमित सिंगला ने कहा कि डॉक्टरों की परेशानियों को हल करने का प्रयास किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2XaLXfb
January 06, 2021 at 05:56AM

No comments:

Post a Comment