Amazon

Thursday, January 7, 2021

राजनीतिक दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगा थाने के बाहर 2 घंटे तक दिया धरना

सलेम टाबरी की सब्जी मंडी में फ्रूट फड़ी लगाने वाले व्यक्ति की ओर से खुदकुशी के मामले में दो आरोपियों आढ़ती बिक्रम सिंह और कुशल सिंह को राजनीतिक दबाव में 12 दिन बाद भी गिरफ्तार न करने का आरोप लगा पीड़ित परिवार ने थाना सलेम टाबरी पर धरना लगाया। इस दौरान रविंदर की पत्नी मनजिंदर कौर ने आरोप लगाया कि पुलिस को आरोपियों का सुराग देने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। जबकि एक

अन्य व्यक्ति का नाम एफआईआर में नहीं डाला गया। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने बुधवार दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म किया गया।सलेम टाबरी के मनजीत सिंह ने बताया कि उसके जीजा रविंदर सिंह सब्जी मंडी में फ्रूट की फड़ी लगाते थे। उनके अनुसार आरोपी बिक्रम सिंह और कुशल सिंह आढ़ती हैं। रविंदर ने बिक्रम से

20 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके चलते बिक्रम और उसका दोस्त कुशल दोनों मिल उसे परेशान कर रहे थे। इस कारण रविंदर ने 24 दिसंबर को जहरीला पदार्थ निकल खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने दोनों पर खुदकुशी को मजबूर का मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की। मनजीत के अनुसार रविंदर के पास मिले सुसाइड नोट में दोनों आरोपी का नाम था। जबकि डायरी में एक अन्य व्यक्ति का नाम है, लेकिन फिर भी पुलिस ने

एफआईआर में उसे नामजद नहीं किया। आरोपी गिरफ्तार करने की बात कहने पर पुलिस मुलाजिम टाल-मटोल करते थे। इससे परेशान होकर उन्होंने प्रदर्शन किया।थाना सलेम टाबरी के इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि नियमों के मुताबिक सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम थे, उन्हें नामजद किया गया है। रेड के लिए कई बार पीड़ित परिवार को साथ जाने के लिए कहा। मगर उन्होंने खुद मना किया था। आरोपियों की लोकेशन पता की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Protest for 2 hours outside the police station accused of not arresting the accused under political pressure

https://ift.tt/3917Fre
January 07, 2021 at 05:46AM

No comments:

Post a Comment