Amazon

Friday, January 8, 2021

एजेंट को कमीशन देकर नोएडा से मंगाता था प्लास्टिक डोर, 2 काबू,588 गट्टू पकड़े, दुकानदार पर पहले भी पर्चा दर्ज

पाबंदीशुदा प्लास्टिक डोर की सप्लाई शहर में धड़ल्ले से हो रही है। वीरवार को सीआईए स्टाफ टीम ने 588 गट्टू (चरखड़ियां) समेत दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान मनीष सेठी (45) और जसवंत सिंह उर्फ लवली (53) के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच अफसर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी प्लास्टिक डोर का धंधा चला रहे हैं। सूचना के धार पर उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्लान बनाया। इसके तहत पहले फोन पर आरोपियों के साथ 10 पेटियां प्लास्टिक डोर के लेने के लिए डील की है।

इसमें एक पेटी का रेट 9200 बताया गया। डील फाइनल होने के बाद आरोपियों ने कहा कि पैसा इक वी घट नईं होणा, ते माल साड्डे घरों चकणा पैणा। इतना कहने के बाद पुलिस की टीम सिविल कपड़ों में पहुंच गई, जहां उन्होंने दोनों‌ आरोपियों को 588 गट्टू के साथ काबू कर लिया। मनीष ने बताया कि उसकी पतंग की दुकान है और वो काफी समय से धंधा कर रहा है। उसके खिलाफ पहले भी एक डोर का पर्चा है। जसवंत एजेंट है, जोकि उसे नोएडा के डोर कारोबारियों के साथ संपर्क करने के बाद उसे डोर मंगवाकर देता था। इसके बदले में उसे अच्छी-खासी कमीशन मिलती थी। इसके लालच में वो ये कारोबार कर रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Used to get commission from agent, asked for plastic door from Noida, 2 held, 588 gattu caught, shopkeeper filed earlier

https://ift.tt/398Olsp
January 08, 2021 at 05:31AM

No comments:

Post a Comment