नववर्ष के उपलक्ष्य में चौहाल स्थित हजरत बाबा शाह खुशहाल शाह की दरगाह पर सालाना मेला करवाया गया। गद्दीनशीन साईं सरवन शाह ने बताया कि मेला में झंडे व चादर की रस्म के बाद प्रसिद्ध कव्वालों ने कव्वालियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। मेले में अन्य दरबारों के प्रमुखों ने भी शिरकत की। अंत में सरवन शाह ने दरबार में करुणा मुक्ति व विश्व कल्याण की अरदास करवाई। मेले में राजेंद्र कुमारी, गौरव, तन्नू, अमनू देवी ने अतिथियों का स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2XaLXfb
January 06, 2021 at 05:58AM
No comments:
Post a Comment