Amazon

Thursday, January 7, 2021

आरोपियों के संपर्क में आए 7 लोग हिरासत में लिए,हलवारा एयरबेस से 3 जासूसों की गिरफ्तारी का मामला

हलवारा एयरबेस की सूचनाएं पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट तक पहुंचाने के आरोप में थाना सुधार पुलिस ने सुखकिरण सिंह, रामपाल सिंह और शब्बीर अली को गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलीजेंस की टीम द्वारा सुखकिरण से पूछताछ के दौरान कई सुराग मिले हैं। जिसके चलते पुलिस द्वारा उसके लिंक में ज्यादातर रहने वाले सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें एक

व्यक्ति का उससे कमेटी को लेकर लेनदेन का पता चला है। यह लोग सुखकिरण के गांव के रहने के चलते व मोबाइल से लिंक में रहने वाले थे। अब तक पुलिस आरोपियों के संपर्क में आए करीब 15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच में पता चला है कि सुखकिरण द्वारा कई जानकारों के अकाउंट के जरिए पैसे मंगवाए गए थे। उसने कई ट्रांजेक्शन की हुई हैं। लेकिन अभी तक ट्रांजेक्शन की पूरी डिटेल नहीं निकल पाई है।

आरोपियों को आज अदालत में किया जाएगा पेश-वहीं दूसरी ओर आरोपियों का तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर उन्हें वीरवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। लेकिन अभी भी आरोपियों से कई पाॅइंट्स पर पूछताछ करनी बाकी है। जिसके चलते पुलिस द्वारा आरोपियों का और रिमांड लेने की कोशिश की जाएगी। मामले संबंधी काउंटर इंटेलीजेंस और जगराओं पुलिस अधिकारियों द्वारा मीटिंग भी की गई है। गौर हो कि

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत द्वारा चार दिन के रिमांड पर भेजा गया था। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस द्वारा आरोपियों के पाकिस्तान से कई तरह के लिंक होने व उनसे पूछताछ में क्लू मिलने का हवाला दिया गया था। पुलिस पक्ष के वकील द्वारा आरोपियों से देश को खतरा होने की बात कही गई थी। दोनों वकीलों की बहस के बाद अदालत द्वारा तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 people in contact with the accused taken into custody, case of arrest of 3 detectives from Halwara airbase

https://ift.tt/398WAEH
January 07, 2021 at 05:34AM

No comments:

Post a Comment