Amazon

Thursday, January 7, 2021

4 लाख रुपए के विकास कार्यों में हेरफेर, महिला सरपंच, पंच पर पर्चा, 3 पंचों ने घोटाला उजागर किया

विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरपंच और पंच सरकारी रुपयों की बंदरबाट करने में जुटे हैं। फिल्लौर के खेला गांव में महिला सरपंच और पंच ने मिलकर पंचायती फंड के 4 लाख से अधिक के विकास कार्यों में करीब 50 हजार रुपए का घोटाला किया है। पंचों ने इस घोटाले की कंप्लेंट जून 2020 में बीडीपीओ से की थी, मगर अधिकारियों ने सेटिंग से सब रफा दफा कर दिया। इसके बाद तीन पंचों ने आरटीआई के माध्यम से गांव में हुए कामों की जानकारी ली, जिसमें घोटाला उजागर होने के बाद बिलगा पुलिस ने धारा 409 और 420 के तहत सरपंच पुष्पिंदर कौर और पंच मंजीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।

लेबर कास्ट, पेयजल वसूली, इंजन सेट की खरीदारी, मशीनरी रिपेयरिंग के जाली बिल और विकास कार्यों के फर्जी प्रस्ताव बनाकर किया घोटाला

पंच हरकमलजीत कौर, भोली व परमजीत सिंह ने शिकायत के माध्यम से बताया कि दिसंबर 2018 में सरपंच बनने के बाद पुष्पिंदर कौर और मंजीत सिंह ने पंचों से सलाह किए बिना निजी फायदे के लिए खुद ही फैसले करने शुरू कर दिए। दोनों ने न केवल सामान के दाम अधिक बता बिल पास किए, बल्कि रिपेयरिंग के नाम पर भी पंचायत के फंड में घोटाला किया है। यही नहीं, गांव में पेयजल सप्लाई के लिए वाटर एवं सैनिटेशन कमेटी की चेयरपर्सन सरपंच पुष्पिंंदर कौर और पंप ऑपरेटर पंच मंजीत कुमार हैं। यह दोनों खुद ही गांव के लोगों से बिल इकट्‌ठा करते हैं। इसके बदले लोगों को कोई रसीद नहीं दी जाती। बिल का यह पैसा गांव कमेटी या पंचायत के खाते में जमा नहीं करवाया गया। बिल के रुपए सरपंच व पंच अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें लाखों रुपए के फर्जीवाड़े की आशंका जताई गई है।

शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान... पंचों को गड़बड़ी का पता चला तो उन्होंने व गांव के लोगों ने पहले जिले के उच्चाधिकारयों को जानकारी दी। इसके बाद 3 और 4 जून 2020 को फिल्लौर के बीडीपीओ को इसकी लिखित शिकायत दी, लेकिन इन अधिोकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। थक-हार कर पंचों ने आरटीआई के जरिए ग्राम पंचायत में हुए कामों का हिसाब मांगा, जिसमें पूरी हेराफेरी का खुलासा हुआ और पुलिस को जानकारी दी गई।

एसडीएम बोले- शिकायत आई तो जांच कराएंगे
इस बाबत एसडीएम फिल्लौर विनीत कुमार का कहना है कि उनके पास खेला गांव से कभी कोई शिकायत नहीं आई है। यह मामला उनकी जानकारी में भी नहीं है। उनका कहना है कि यदि ऐसा कोई प्रकरण आता है तो वह जांच कराएंगे।

पर्चा होने की जानकारी मिली है : डीडीपीओ
डीडीपीओ इकबाल जीत सिंह ने कहा कि खेला गांव में महिला सरपंच और पंच पर सरकारी धन के गबन का पर्चा दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस मामले में उन्होंने कोई जांच नहीं की है, इसलिए घोटाला क्या है, इस विषय में कुछ नहीं कह सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Manipulation of development works worth Rs. 4 lakh, women sarpanch, form on panch, 3 panches exposed scam

https://ift.tt/2LuMjdH
January 07, 2021 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment