कूड़ा सेग्रिगेशन अभियान के तीसरे दिन भी निगम की कार्रवाई भी वार्ड 30 में हुई, जहां से मॉडल टाउन श्मशान घाट डंप पर कूड़ा आता है। इस कड़ी में निगम टीम ने वार्ड के बॉम्बे नगर और फ्रेंड्स कालोनी में रैग पिकर्स को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं देने वाले 38 घरों का चालान किया और 500-500 रुपए जुर्माना लगाया गया है। निगम टीम ने रैग पिकर्स के साथ दोनों कॉलोनी के कुल 126 घरों की जांच की, जहां से कूड़ा सेग्रिगेट नहीं करने वाले 38 लोगों का
चालान किया गया। दूसरी ओर मंगलवार को चालान को लेकर वार्ड 26 के रविंदर नगर एक्सटेंशन में हुए विवाद के बाद मामला चंडीगढ़ पहुंच गया है। पंजाब के स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर डॉ. पूरन सिंह ने निगम के हेल्थ ब्रांच को निर्देश दिया है कि वो सभी सरकारी दफ्तर को चिट्ठी जारी कर बताएं कि म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट की पालना लाजिमी है।
निगम भेजेगा सॉलिड वेस्ट रूल की हिदायतें, ताकि कोई न कह सके उसे कूड़ा सेग्रिगेशन के बारे पता नहीं
गत दिवस रविंदर नगर एक्सटेंशन में सचिन पाठक, जो अपने को आयकर विभाग से संबंधित बताते हुए चालान पर लिख दिया था कि उसे निगम द्वारा कूड़ा सेग्रिगेशन के बारे में कोई जानकारी दी गई है। निगम के एचओ डॉ. श्री कृष्ण शर्मा ने बताया कि डायरेक्टर के निर्देश अनुरूप वीरवार से सभी सरकारी विभागों में चिट्ठी भेजी जाएगी, ताकि वो अपने कर्मचारियों को सरकार के इस आदेश के बारे में अवगत करवा दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hPDJlV
January 07, 2021 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment