सरकार ने पौने 4 साल से खाली पड़े डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन पद पर अचानक बुधवार को कांग्रेस नेता मनोज अरोड़ा की नियुक्ति का आदेश जारी कर सिटी की सियासत में हलचल मचा दी है। अरोड़ा लंबे समय से इस कुर्सी के लिए लॉबिंग कर रहे थे। डेढ़ साल पहले चेयरमैनों की तैनाती की होड़ में उनकी किस्मत नहीं खुली। फिर वे महीनों बीमार रहे। हाल ही में स्वस्थ हुए तो चेयरमैन की कुर्सी हाथ लगी।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से पुरानी नजदीकी के साथ सरकारी स्तर पर अच्छी पकड़ होने का मनोज अरोड़ा को काफी फायदा मिला, लेकिन उनकी इस तैनाती से सांसद चौधरी संतोख सिंह और सेंट्रल हलके के एमएलए राजिंदर बेरी के राजनीतिक समीकरण जरूर बदलेंगे। कारण प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन होने के नाते अरोड़ा एमपी ग्रांट और स्मार्ट सिटी फंड से होने वाले काम में सीधा दखल देंगे, जबकि कमेटी में डीसी और सांसद मेंबर की भूमिका में होंगे।
कांग्रेस में विकास कार्यों का क्रेडिट लेने वालों के बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
खास बात ये है कि मनोज अरोड़ा शुरू से पूर्व सांसद और मौजूदा टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन मोहिंदर सिंह केपी के खासे करीबी हैं। गौर हो कि केपी ने लोक सभा चुनाव के दौरान सांसद चौधरी का टिकट काटकर उसे देने के लिए कई दिनों तक बगावती सुर में रहते हुए सियासी हलचल बढ़ा दी थी। ऐसे में केपी अब मनोज अरोड़ा के रास्ते लोकसभा के समूह 9 हलकों में सांसद के लिए सियासी समीकरण में उठापटक की कोशिश करेंगे। इसके अलावा अरोड़ा खुद बीते दो विधानसभा चुनावों से सेंट्रल हलके से टिकट की मांग करते रहे हैं।
अरोड़ा अब चेयरमैन बनने के बाद आने वाले चुनाव में एमएलए राजिंदर बेरी के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे। मनोज अरोड़ा की पत्नी अरुणा अरोड़ा वार्ड 27 से पार्षद हैं, जो बेहतर कार्यशैली और कोरोना काल में भी फील्ड में सक्रिय रहने को लेकर लगातार चर्चा में रही हैं। अरोड़ा ने सीएम का जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि देर शाम को नोटिफिकेशन आया है। एक-दो दिनों में जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में बने कमेटी के दफ्तर में कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले अकाली दल के गुरचरण सिंह चन्नी चेयरमैन रहे थे। मनोज अरोड़ा डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी और ग्रीवेंस कमेटी के 10 साल मेंबर भी रह चुके हैं।
कमेटी के 5 मेंबर भी नियुक्त
सरकार ने कमेटी के चेयरमैन के साथ 5 मेंबरों की भी नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इसमें नूरमहल रोड, तहसील फिल्लौर निवासी दर्शन सिंह, करतारपुर के गांव चीमा निवासी विपन कुमार, भोगपुर के वार्ड नंबर 6 निवासी राजकुमार राजा, गांव अलावलपुर निवासी स्वतंत्र कुमार और गांव समीपुर के जगजीत सिंह को मेंबर नियुक्त किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2JPr9Xl
January 07, 2021 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment