मोहल्ला करार खां में ढाबा मालिक चरनजीत सिंह के घर में हुई चोरी सीसीटीवी कैमरे से ट्रेस हो गई है। आरोपी शुभम को पता ही नहीं था कि घर में कैमरे लगे हैं। उसने दावा किया कि चोरी के बाद वह नया साल मानने के लिए मनाली चला गया। वहां पर मौज मस्ती पर 50 हजार रुपए खर्च कर दिए। एसएचओ सुखबीर सिंह ने कहा कि चोरी की साजिश में मोहल्ले में रहते विशाल और एक अन्य युवक पागा पर उंगली उठी है। दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है। अजीत नगर में रहते आरोपी शुभम को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
शुभम से दो जोड़ी सोने के टॉपस बरामद किए गए हैं, जबकि सोने की चेन के बारे पूछताछ की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि चरनजीत ने शिकायत में तीन लाख रुपए चोरी की बात कहीं है, मगर चोर फिलहाल यह बात मानने को तैयार नहीं है। चोर से घर से चोरी की गई रकम का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा।
आरोपी से सोने के टॉपस बरामद
मोहल्ला करार खां के रहने वाले चरनजीत सिंह ने कहा कि वे प्रतापपुरा में ढाबा चलाते हैं। उनकी फैमिली 27 दिसंबर को मानसा के सरदूलगढ़ में गई थी। रात में ही उनके घर चोरी हो गई। चोर करीब तीन लाख रुपए और करीब 4 तोले सोने के जेवर ले गए थे। देर रात जब वह लौटे तो चोरी का पता चला था। चोरी रात दस बजे की गई थी। आरोपी उनके ही मोहल्ले में रहता शुभम था।
वह अब अजीत नगर में रहता है। चरनजीत ने कहा कि चोरी की साजिश में उनके मोहल्ले में रहता विशाल और उसका दोस्त पागा भी लिप्त हैं। उधर, पूछताछ में चोर ने माना कि उसके चाचा मोहल्ले में रहते हैं। वह 27 दिसंबर को मोहल्ले में आया था। उसने देखा कि चरनजीत के घर में ताला लगा है। वह रात में छत के रास्ते अंदर गया था। यहां पर चोरी कर निकल गया था। चोर ने दावा किया कि घर से उसे करीब 50 हजार रुपए ही मिले थे। थाना-2 में इस बाबत केस दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bfaQ1f
January 07, 2021 at 04:51AM
No comments:
Post a Comment