शहर की कई प्रमुख सड़कों और इलाकों में कई माह से स्ट्रीट लाइटें बंद होने से सड़क हादसे और वारदातें हो रही हंै। अंधेरे के कारण डर में कई लोग घरों से पैदल नहीं निकल पा रहे। पिछले एक महीने में 25 वारदातें और सड़क हादसे हो चुके हैं। एक तरफ प्रशासन शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद की जा रही है। वहीं, अभी तक मेन सड़कों पर इलाकों में स्ट्रीट लाइटें ही नहीं लगवाई जा सकी। कई पॉइंट्स तो ऐसे हैं, जहां लाइटें अभी तक नहीं लग सकी। अगर कही लाइटें लगी हैं तो खराब होने पर उनकी मरम्मत नहीं हो सकी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई बार निगम को लेटर भेजे गए, मगर फिर भी समाधान नहीं हो सका।
अंधेरे का फायदा उठा बदमाशों स्नेचिंग और चोरी की वारदातें कर रहे हैं। बदमाश अंधेरे वाली जगह में जाकर छिप जाते हैं। राहगीरों के निकलने पर वारदात को अंजाम दिया है। इसी कारण एक महीने में स्नेचिंग-चोरी की लक्कड़ पुल के पास तीन, ढोलेवाल रोड पर दो, ताजपुर रोड पर दो, कीज होटल दो और डेहलों रोड पर एक वारदात हुई। जबकि एक महीने से लाइटें न होने के कारण धुंध में ढोलेवाल रोड पर तीन, मल्हार रोड पर एक, ताजपुर रोड पर एक, बस स्टैंड के पास एक, शेरपुर में तीन, दुगरी रोड पर दो, फिरोजपुर रोड चुंगी पर तीन, जालंधर बाईपास रोड पर एक हादसा हुआ। इसके अलावा मोती नगर, गिल चौक फ्लाईओवर के पास, हैबोवाल, सग्गू चौक के पास और जमालपुर में भी लाइटें कई महीनों से बंद पड़ी हैं। कई पीड़ित तो कार्रवाई न होने की सोच शिकायत दर्ज नहीं करवा पाते।
अफसरों का तर्क: प्रोजेक्ट के तहत लग चुकी हैं लाइटें
लाइटें न होने से धुंध में होते हैं हादसे : धुंध पड़ने की स्थिति में सड़क पर स्ट्रीट लाइटें न चलें तो कुछ दिखाई नहीं दे पाता। एक्सपर्ट के मुताबिक सड़कों पर लगी लाइटों से वह चलाने में काफी मदद मिलती है, क्योंकि लाइटें धुंध को क्रॉस करते सड़क पर पड़ती है। स्ट्रीट लाइट और वाहन की लाइट सड़क पर पड़ने से चालक को सड़क और आसपास की चीजें पता चलती रहती है, लेकिन लाइटें न होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे पाता। इससे हादसे होते हैं।
शहर में कई जगह लाइटें बंद होने की शिकायतें मिली हैं। इनका हल किया जा रहा है। संबंधित विभाग को नई लाइटें लगाने और खराब लाइटें ठीक करने के लिए कहा जाएगा। अगर किसी को ज्यादा परेशानी आ रही है तो वह ऑनलाइन शिकायत करे, तुरंत हल किया जाएगा। -बलकार सिंह, मेयर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hNzo2K
January 07, 2021 at 05:44AM
No comments:
Post a Comment