Amazon

Friday, January 8, 2021

कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे

रिलायंस माल गढ़शंकर के समक्ष ज्ञानी गुरदियाल सिंह दुगरी की अध्यक्षता में की गई रैली को कुल हिंद किसान सभा के प्रादेशिक उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, भारती किसान यूनियन राजेवाल के प्रादेशिक नेता हरशरन सिंह भातपुरी ने संबोधित करते कहा कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने किसान मजदूरों को दिल्ली कूच करने का आहवान किया। इसके अलावा जियो सेंटर गढ़शंकर के समक्ष समाज सेवी गोल्डी सिंह बीहड़ा की अध्यक्षता में रोष रैली की। कुल हिंद किसान सभा के प्रादेशिक सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, जनवादी स्त्री सभा की प्रादेशिक नेत्री बीबी सुभाष मट्टू ने सभी से रोजाना सुबह 11 से 12 बजे तक धरने व रोष रैली में पहुंचने का आग्रह किया।
इस मौके हरभजन सिंह गुलपुर, ज्ञानी गुरदियाल सिंह दुगरी, अवतार सिंह देनोवाल कलां, दर्शन सिंह, कैप्टन करनैल सिंह पनाम, महिंद्र सिंह महितावपुर, रणजीत सिंह पप्पू, अजीत सिंह थिंद, जसविंदर सिंह, कशमीर सिंह भज्जल, चौधरी सरवजीत व अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/35jbh7d
January 08, 2021 at 05:55AM

No comments:

Post a Comment