Amazon

Thursday, January 7, 2021

मोबाइल पर कॉल कर गुम हुए कार्ड की डिटेल पूछी, 19 बार में खाते से निकले रुपये 7.22 लाख

लद्देवाली के मान सिंह नगर में रहने वाले 20 साल के निशांत कुमार पुत्र स्व. रजिंदर कुमार के खाते से 7.22 लाख रुपए निकल गए। बीते शनिवार को कार्ड कहीं गिर गया था। उसने रात में ही ऑनलाइन कंप्लेंट कर दी। कुछ देर बाद उसके खाते से करीब एक लाख रुपए कट गए। उसने बैंक के कई नंबरों पर कॉल की लेकिन बात नहीं बनी। रविवार दोपहर 12 बजे तक उसके खाते से 19 बार में 7.22 लाख रुपए निकल गए। वह

बैंक गया तो उसका अकाउंट फ्रीज किया गया। थाना रामामंडी के एसएचओ सुलखण सिंह ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज होगा। निशांत ने बताया कि उसने बैंक का नंबर सोशल मीडिया से लिया था और उसके बाद ठगी हो गई। उसने कहा कि उसे पिता के निधन के बाद उसी स्कूल में उनकी जगह सरकारी नौकरी मिली थी। उक्त पैसे भी पिता की मौत के बाद ही उसे मिले थे।

वेस्ट बंगाल के खाते में ट्रांसफर हुए पैसे

बैंक में निशांत को पता लगा कि खाते से पैसे वेस्ट बंगाल में रह रहे किसी व्यक्ति के खाते में गए थे। पीड़ित बुधवार को साइबर क्राइम की पुलिस से मिलने पहुंचा था। उसने बताया कि हेल्पलाइन पर कार्ड ब्लॉक करने की बात कहते ही फोन कट गया। पांच मिनट बाद 9883453931 नंबर से कॉल आई और कॉलर ने खुद को सरकारी मुलाजिम बताया। उसने जरनल डिटेल मांगी और कार्ड के आखिरी चार अक्षर बताए। ठग ने उससे न तो ओटीपी पूछा और न ही पासवर्ड या सीवीवी। फिर भी उसके खाते से 19 बार में 7.22 लाख रुपए निकल गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Calling on mobile, asked the details of the lost card, got out of the account in 19 times ~ 7.22 lakh

https://ift.tt/3nl1QKs
January 07, 2021 at 04:46AM

No comments:

Post a Comment