Amazon

Thursday, January 7, 2021

किसानों ने 300 ट्रैक्टरों पर निकाला रोष मार्च खन्ना से मंजी साहिब तक लगा रहा ट्रैफिक जाम

खन्ना शहर ट्रैक्टर सिटी बना रहा। खन्ना ब्लाॅक के करीब 67 गांवों से किसान अपने ट्रैक्टरों पर खन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर महीनोें से धरने पर बैठे किसानों के साथ पूरे शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। ट्रैक्टर मार्च में करीब 300 ट्रैक्टर शामिल हुए। जो ललहेड़ी रोड चौक पुलिस मुख्यालय व मार्कफेड से होती हुई गांव लिबड़ा तक पहुंचे। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुए मार्च के चलते खन्ना से लेकर पीछे मंजी साहिब तक करीब 14 किलोमीटर एरिया में दोनों साइड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को बीजा से ट्रैफिक को समराला की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। खन्ना शहर से गुजरने वाले वाहन चालकों को करीब 4 घंटे तक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।

20 को ट्रैक्टरों का काफिला होगा रवाना-कृषि कानूनों को लेकर किसान यूनियनों द्वारा जारी किसान आंदोलन के दौरान जिला स्तर पर ट्रैक्टर रैलियां निकाल विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के साथ किसान-मजदूर सड़कों पर उतरे। शांतिमय तरीके से अपने ट्रैक्टरों पर किसान मजदूर एकता यूनियन और भारतीय किसान यूनियन के बैनर लगाकर रेलवे स्टेशन से एक बड़े काफिले के रूप में ट्रैक्टर रैली इलाके में निकाली गई। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय प्रधान राजिंदर सिंह बेनीपाल और यूथ प्रधान गुरदीप सिंह भट्टी ने कहा कि देश के अन्नदाता को बार-बार मीटिंग के जरिए केंद्र सरकार बेइज्जत कर रही है।

इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन खेती कानूनों को रद्द नहीं करती, तब तक किसान संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने बताया कि कृषि कानूनोंं के विरोध में अब 20 जनवरी को दिल्ली के लिए बड़ा ट्रैक्टरों का काफिला रवाना होगा। इसके बाद 26 जनवरी को दिल्ली में झंडा लहराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers took out fury on 300 tractors from March Khanna to Manji Sahib

https://ift.tt/2JQ8VVI
January 07, 2021 at 06:04AM

No comments:

Post a Comment