Amazon

Thursday, January 7, 2021

इटली का सपना दिखाकर की शादी फिर दहेज के ताने मार मांगा तलाक सास और इटली रहते पति पर पर्चा

थाना पतारा की पुलिस ने एक युवती से शादी कर उससे दहेज मांगने वाले आरोपी सास और उसके इटली में रहते पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पहले युवती को इटली ले जाने की सपने दिखाए, फिर शादी के बाद उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। युवती के परिवार ने जब दहेज देने से मना किया तो आरोपी ने युवती से दहेज देने को कहा, जिसके बाद देहात पुलिस को शिकायत दी गई।

पीड़ित गांव हजारा की रहने वाली सोनिया ने पुलिस दिए बयान में कहा कि उसकी शादी करीब 6 साल पहले नवांशहर के गांव तलवंडी जट्टां के रहने वाले राजविंदर सिंह उर्फ सोनू से एक रिजॉर्ट में हुई थी। जहां करीब 300 बारातियों के इंतजाम में उनके पिता के करीब 10 लाख रुपए खर्चा किए और गहने व अन्य सामान भी दिया था।

शादी के लिए महीने की छुट्टी लेकर आया था पति... पीड़ित ने कहा कि वह शादी के लिए उसका पति एक माह की छुट्‌टी लेकर इटली से आया था। कुछ दिन बीते ही थे कि आरोपी पति और उसकी सास बिमला देवी दहेज को लेकर ताने मारने लगा। शादी के करीब साढ़े 10 माह बाद बेटी हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने ज्यादा तंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी पति तो इटली वापस चला गया था, मगर सास ने तलाक देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया गया।

धारा 498-ए और 406 के तहत पर्चा दर्ज... पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी देहात को दी थी। उन्होंने मामले की जांच थाना पतारा की पुलिस को सौंपी। जांच के बाद इटली में रहते पति राजविंदर सोनू और सास बिमला देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498-ए और 406 के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Seeing Italy's dream, marrying again for dowry, sought divorce mother-in-law and husband in Italy

https://ift.tt/395nrlb
January 07, 2021 at 05:11AM

No comments:

Post a Comment