Amazon

Thursday, January 7, 2021

स्टेपनी से मिली 26 किलो अफीम, अमृतसर जा रही लेडी सप्लायर, उसका बेटा और भतीजा अरेस्ट

सीआईए स्टाफ ने परागपुर के पास एक टाटा सूमो से 26 किलो अफीम बरामद कर लेडी सप्लायर पूनम देवी राव, उसके 19 साल के बेटे कृष्ण राव और 29 साल के भतीजे राजा कुमार भगत को अरेस्ट किया है। बरामद की गई 26 किलो अफीम गाड़ी में रखी दो स्टेपनी से निकली है। हर स्टेपनी में 13-13 अफीम के पैकेट निकले हैं। यह पैकेट एक-एक किलो के थे। महिला को एक किलो अफीम की डिलवरी के बदले 10 हजार रुपए मिलते थे। महिला करीब 6 महीने से अमृतसर में अफीम की खेप की डिलीवरी दे रही थी। थाना जालंधर कैंट में एनडीपीएस एक्ट की धारा-18 के तहत पर्चा दर्ज किया गया है।

झारखंड की महिला 1800 किमी. सफर कर जालंधर पहुंची, दो स्टेपनियों से 26 पैकेट बरामद

प्राथमिक पूछताछ में पूनम देवी ने कहा कि वह पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) की रहने वाली है। लॉकडाउन के बाद उसके तार उसकी एक परिचित महिला के जरिए झारखंड के अफीम के सौदागर से जुड़ गए थे। उसे कहा गया था कि एक किलो अफीम के बदले 10 हजार रुपए मिलने थे। उसने प्लस-2 में पढ़ते बेटे और समोसा और पकौड़े बेचने का काम करने वाले दूर के भतीजे राजा कुमार भगत को इस काम के लिए राजी कर लिया, क्योंकि राजा के पास टाटा सूमो है और वह एक अच्छा ड्राइवर है।

डिलीवरी का भाड़ा ही था कोड वर्ड... महिला ने कहा कि पेमेंट डिलीवरी लेने वाला करता थे। वह उसे नहीं जानती। अमृतसर पहुंचने पर झारखंड से फोन पर लोकेशन बताते थे। वहां डिलीवरी लेने वाला शख्स कहता था कि यह है आप की पेमेंट, यानी डिलवरी के बदले मिलने वाला भाड़ा (पेमेंट) ही कोड वर्ड होता था।

नाके पर कहती थी कि बेटे को धार्मिक स्थल ले जा रही हूं-महिला ने माना कि पुलिस चेकिंग के लिए रोकती तो वह कह देती कि बेटे को गोल्डन टेंपल के दर्शन करवाने लेकर जा रही हूं। किसी का ध्यान स्टेपनी पर नहीं जाता था। वह 6 महीने से सप्लाई दे रही थी। सीपी भुल्लर ने कहा कि तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
26 kg opium from stepney, lady supplier going to Amritsar, her son and nephew arrested

https://ift.tt/2Mv5JzJ
January 07, 2021 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment