Amazon

Friday, January 8, 2021

एसआई, पत्नी और बेटे समेत पांच पर 6.10 लाख की ठगी का पर्चा

थाना सदर पुलिस ने एसआई, उसकी पत्नी, बेटे और पीड़ित की बहू के भाई समेत पांच लोगों पर धाेखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान एसआई सुखदर्शन सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, राजिंदर कौर उर्फ रेनू पत्नी एसआई सुखदर्शन सिंह, अभिशेख सिंह बराड़ पुत्र सुखदर्शन सिंह, सुखजंट सिंह पुत्र लाल सिंह और दिलबाग सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी वगराडी जैतो फरीदकोट के रूप में हुई है। थाना सदर के एसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे गुरविंदर सिंह की अर्शदीप कौर बेटी रछपाल सिंह निवासी बराड़ी से शादी हुई थी।

बहू के भाई को स्टूडियो के लिए उनके बेटे ने 2.10 लाख दिए थे। पैसे वापस मांगने पर उनकी बहू ने अपने भाई व परिजनों के साथ मिलकर उन्हीं के खिलाफ फरीदकोट में केस दायर करा दिया। इस दौरान एसआई सुखदर्शन सिंह, उसकी पत्नी व बेटे ने 15 लाख में समझौता कराने की बात कही। बाद में साढ़े सात लाख में फैसला कराने की बात तय हुई। उन्होंने पहले चार लाख दे दिए। बाद में पता चला कि पुलिस अधिकारी भी लड़की वालों संग मिल उन्हें लूट रहा है। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Form of cheat amounting to 6.10 lakh on five including SI, wife and son

https://ift.tt/35kd6R0
January 08, 2021 at 05:20AM

No comments:

Post a Comment