बुधवार को दिन भर मौसम साफ रहा और धूप निकली रही। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। जोकि मई में अब तक का सबसे कम तापमान है।
आमतौर पर मई में 22.7 डिग्री न्यूनतम रहता है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव और बार-बार आ रही वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते इस बार मई में उतनी गर्मी नहीं हो रही जितनी आमतौर पर रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक 22-23 मई को तेज हवाएं चलेंगी जिससे कि तापमान में गिरावट हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bPWukK
May 21, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment