कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों को राहत देने के साथ अब पुलिस उनको नियमों के पालन करने की सख्ती बरत रही है। इसीलिए पुलिस ने शहर में सड़कों पर निकालने वाले शहरियों के मास्क न पहने वाले लोगों के दो सौ रुपए का मौके पर चालान काट जुर्माना वसूला गया। मोगा में पुलिस ने अन्य मामलों समेत 215 लोगों के चालान काटे हैं।
थाना सिटी वन के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के दिशा निर्देश पर वीरवार को शहर के जोगिंदर सिंह चौक, अमृतसर, जीरा रोड तिकोनी, मैजेस्टिक चौक, नेचर पार्क के निकट पुलिस नाकों पर वहां से गुजरने वाले शहरियों जिन्होंने मास्क नहीं पहना था, उन लोगों के दो सौ रुपए के चालान करके मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। सिटी वन इलाके में सौ लोगों के चालान किए गए हैं।
वहीं थाना सिटी साउथ के एसएचओ कर्मजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में पड़ते विभिन्न इलाकों में पुलिस ने नाके पर बिना मास्क के घरों से निकले लोगों के चालान किए। पुलिस ने 35 चालान करके मौके पर जुर्माना वसूला। जबकि ट्रैफिक प्रभारी एसएचओ भूपिंदर कौर ने बताया कि पूरे शहर में ट्रैफिक पुलिस ने नाकेबंदी दौरान बिना मास्क वाले 40 तथा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने के मामले में 40 चालान काटे हैं। जुर्माना भी वसूला गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालान करने का मकसद लोगों को परेशान करना नहीं है, बल्कि लोग कोरोना जैसी महामारी को लेकर देश व राज्य के हालत को देखते हुए घर से निकलने से पहले मास्क पहने। साथ ही गाड़ी लेकर निकलने की बजाए टू व्हीलर वाहन का इस्तेमाल करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ec1yBF
May 22, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment