Amazon

Friday, May 22, 2020

लॉकडाउन में बंद पड़ी कपड़ा फैक्टरी में आग

बटाला रोड स्थित राधा कृष्ण नेटस कपड़ा फैक्टरी में वीरवार रात को अचानक आग लग गई। इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी भरकर 30 के करीब चक्कर लगाए, जिसमें निगम की 6 सेवा समिति फायर ब्रिगेड की एक और खन्ना पेपर मिल कि एक फायर ब्रिगेड गाड़ी मौजूद रही। आग पर रात 12: 30 बजे काबू पाया जा सका था। इस दौरान फायर स्टेशन ऑफिसर लवप्रीत और एसीपी स्पेशल डी जतिंदर मौजूद रहा।
रात 8 बजे लगी आग, साढ़े 12 बजे आई काबू, 30 गाड़ियों का पानी फेंकना पड़ा
फैक्टरी मालिक अनिल विज के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से फैक्टी बंद थी। रात करीब 8 के बीच फैक्टरी में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि लॉगइन की वजह से फैक्टरी बंद थी अाैर लेबर भी अपने अपने घर चली गई थी। नगर निगम के फायर स्टेशन ऑफिसर ने बताया कि फैक्टरी में आग बुझाने के लिए ऑफ ड्यूटी स्टाफ सहित 45 मुलाजिम लगाए गए हैं। वही आग लगने के कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloth factory caught fire in lockdown

https://ift.tt/36pxKP5
May 22, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment