पिछले 24 घंटे में पुलिस ने नशा तस्करी के 6 मामलों में 5060 लीटर देसी लाहन, 75 बोतल अवैध शराब समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच आरोपी फरार हो गए। दरिया के किनारे देसी शराब निकालने की दो चालू भट्ठी भी पकड़ी गई हैं।
थाना धर्मकोट के हवलदार मंगल सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस पार्टी को गांव गट्टी जट्टां में सतलुज दरिया के किनारे खड्डे बनाकर देसी शराब निकालने की भट्ठी लगाकर शराब निकालने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर 22 बोतल देसी शराब के अलावा दो चालू भट्ठी बरामद हुई। वहां तिरपाल बिछाकर पांच हजार लीटर देसी शराब निकाली जा रही थी। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया। साथ ही फरार बलराज सिंह, राज सिंह राजू, जगा सिंह जगी के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट तहत केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना सदर के हवलदार सिकंदर सिंह ने बताया कि गांव थम्मनवाला में पुलिस पार्टी द्वारा गश्त के दौरान 60 लीटर देसी लाहन बरामद कर निरवैर सिंह निवासी थम्मनवाला को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिटी वन के हवलदार हरमेश लाल ने बताया कि बंद फाटक के निकट 12 बोतल अवैध शराब बरामद कर रवि निवासी भीम नगर कैंप को गिरफ्तार किया गया है।
थाना फतेहगढ़ पंजतूर के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव मदारपुर में गश्त के दौरान नौ बोतल अवैध शराब बरामद कर मेजर सिंह निवासी गांव बेट बंडाला को गिरफ्तार किया है। थाना बाघापुराना के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि गांव माडी मुस्तफा में 6 बोतल अवैध शराब बरामद कर फरार आरोपी लखबीर सिंह निवासी माडी मुस्तफा पर केस दर्ज किया है। थाना बधनी कलां पुलिस के हवलदार चमकौर सिंह ने बताया कि गांव मीनियां में 26 बोतल अवैध शराब बरामद कर फरार छिंदर सिंह निवासी गांव मीनियां पर केस दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2A1PHHf
May 22, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment