Amazon

Sunday, May 17, 2020

गांव नाहला में डेयरी का ताला तोड़ अर्टिगा कार की चोरी

थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव नाहला में शुक्रवार को देर रात डेयरी का शटर उठाकर सफेद रंग की अर्टिगा कार चोरी हो गई। थाना लांबड़ा में डेयरी मालिक ने उनके पास काम करने वाले बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले संदीप के खिलाफ शिकायत दी है। जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह डेयरी की राखी के लिए उनके दादा गुलजार सिंह डेयरी पर ही सोते थे।

शुक्रवार को जसप्रीत के दादा गुलजार डेयरी में ही सो रहे थे। मगर देर रात गर्मी लगने के कारण वह डेयरी को ताला लगाकर अंदर चले गए। सुबह 4 बजे जब जसप्रीत डेयरी खोलने पहुंचे, तो देखा कि उनकी शटर उठा हुआ था और अर्टिगा कार नंबर पीबी 08 सीपी 7302 गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना लांबड़ा की पुलिस को दी। आरोपी इतना शातिर था कि शाम 7:00 बजे ही डेयरी के सीसीटीवी बंद कर दिए गए थे।

इस बारे में तब पता चला जब पुलिस सीसीटीवी खंगालने चली, तो देखा गया कि उसमें सिर्फ शुक्रवार को शाम 7 बजे तक की ही वीडियो थी। उसके बाद चाहिए सीसीटीवी बंद कर दिए गए थे। डेयरी मालिक ने संदीप नामक युवक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2WVVBBy
May 17, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment