Amazon

Sunday, May 17, 2020

अलावलपुर दाना मंडी से गेहूं चुराने वाले नौ लोगों के गिरोह का सरगना गिरफ्तार

कर्फ्यू के दाैरान दाना मंडी से वीरवार रात गेहूं की 250 बाेरियां चाेरी हाेने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। गिरोह के सरगना को काबू कर पुलिस ने गेहूं की 60 बोरियां बरामद की हैं। वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और गिराेह के फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शनिवार शाम थाना आदमपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएचओ नरेश जोशी ने बताया एसपी-डी सरबजीत सिंह की अध्यक्षता में एएसपी आदमपुर अंकुर गुप्ता, इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह और चौकी इंचार्ज अलावलपुर परमजीत सिंह की टीम का गठन किया गया था।

पुलिस को खेत में एक कागज मिला था जिस पर हरनेक सिंह नामक व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। एड्रेस ट्रेस किया तो सिम कपूरथला के गांव बूटा के अमृतपाल सिंह के नाम पर था। अमृतपाल सिंह से पूछताछ की ताे उसने बताया कि गांव के ही हरनेक सिंह को सिम लेकर दिया था। हरनेक सिंह को काबू कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। गिरोह के सभी लोग गांव बूटा के ही रहने वाले हैं। गेहूं की बाेरियां बोलेरो पिकअप में लेकर गए थे। सीसीटीवी फुटेज में भी बोलेरो गाड़ी दिखाई दी थी।

आढ़ती ने दी थी 250 बाेरियां चाेरी हाेने की शिकायत

पुलिस के अनुसार आढ़ती सुमित गुप्ता ने चोरी हुई गेहूं की बोरियाें की संख्या ज्यादा बताई थी। दूसरी ओर सुमित गुप्ता ने कहा कि चोरी के बाद मंडी में बारियों की गिनती की गई तो सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 243 बोरियां कम पाई गई थीं। इस मामले में उन्हें गलत जानकारी देने से कुछ नहीं मिलेगा। नुकसान की भरपाई उन्हें ही करनी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2WVVBBy
May 17, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment