Amazon

Sunday, May 17, 2020

मकसूदां मंडी में सब्जी विक्रेता पर बरसाए डंडे

मकसूदां सब्जी मंडी में शनिवार सुबह सब्जी खरीदने आए सब्जी विक्रेता पर पुलिस मुलाजिम ने डंडे बरसाए और युवक का पास भी छीन लिया। पीड़ित अरुण ने बताया कि जैसे ही मंडी में दाखिल हुआ तो किसी का फोन आ गया।

इस दाैरान पीछे से आकर पुलिस मुलाजिम ने डंडे मारने शुरू कर दिए। डंडे मारने के बाद पास भी छीन लिया। अरुण ने सीनियर पुलिस अफसराें से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना एक के एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि मामला ध्यान में है। मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2WVVBBy
May 17, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment