Amazon

Friday, May 22, 2020

ओड-इवन लागू न करने की मांग पर कमिश्नर से मिले ग्राेवर

जिला प्रशासन जल्द ही शहर में ऑड इवन का सिस्टम लागू करेगा। इसकाे लेकर व्यापारियाें का पक्ष लेकर गुरुवार काे पार्षद अमित ग्राेवर कुछ लाेगाें के साथ नगर निगम कमिश्नर अशाेक गर्ग से मिले। उन्हाेंने कहा कि अाेड-इवन यहां लागू न किया जाए। व्यापारी नहीं चाहते कि उनके काम धंधे लगातार ठप रहें। उन्हाेंने कहा कि अभी तक व्यापारियाें का काराेबार ठीक से चालू नहीं हाे पाया है। केवल 30 से 35 प्रतिशत ही ग्राहक मार्केट में अा रहा है। ऑड इवन लागू हाेने से व्यापारियाें की अाैसतन बिक्री अाैर भी घट जाएगी। राजगुरु मार्केट, आर्य समाज मार्केट सहित सभी मार्केट में दुकानदारों को हर महीने किराया देना पड़ रहा है अगर महीने में पंद्रह दिन अगर दुकान बंद रहेगी तो हालात खराब हो जाएंगे इसलिए दाेबारा विचार किया जाए।
हालांकि कमिश्नर ने कहा कि सरकार के आदेश हैं यह फैसला निगम पर निर्भर नहीं है। भीड़भाड़ वाली मार्केट में यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा। पार्षद अमित ग्रोवर और चार धाम पार्क निवासी चन्द्रभान गांधी ने हिसार शहर के पार्कों को देखरेख रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व समितियों से लेने की समस्या पर बात की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2LNQRsH
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment