Amazon

Friday, May 22, 2020

टिड्डी के खतरे को देखते हुए कृषि विभाग ने लगाई अफसरों की ड्यूटी

जिले में टिड्डी के आने के खतरे को देखते हुए कृषि विभाग ने विभाग के सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर गांव में किसानों को जागरूक करने के लिए कहा है। कृषि विभाग ने डॉ. अरूण कुमार(9215809009) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला हिसार में कहीं भी टिड्डी दल दिखाई पड़े या इससे संबंधित कोई भी जानकारी नोडल अधिकारी से ली अाैर दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि टिड्डी झुंड के रूप में चलता है तथा मादा टिड्डी नरम मिट्टी में छेद करके 5 से 15 सेंटीमीटर गहरी उचित नमी में 60 से 80 अंडे देती है। अंडे चावल के दाने के समान 7 से 9 मीमी लंबे तथा पीले रंग के होते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2LNQRsH
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment