बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर बी. श्रीनिवासन के निर्देश अनुसार बठिंडा में सहकारी सभाओं ने शुक्रवार तक करीब 15.97 लाख रुपये का सामान घरों में लोगांे को सप्लाई किया है। इसमें घी, दालें, तेल व चीनी आदि शामिल है। इसके अलावा कैटलफीड भी घर-घर पहुंचाया गया।
सहकारी संभाओं के उप-रजिस्टरार अनिल कुमार ने बताया कि 65.72 लाख की खाद भी सहकारी सभाओं द्वारा सदस्यों को बिक्री की गई है। इसके अलावा वेरका प्लांट में 1.02 लाख लीटर दूध की खरीद किसानों से की गई जिसमें 48086 लीटर दूध आम लोगों को वैनों के जरिए की गई। इसके अलावा वेरका द्वारा 5390 किलो दही, 692 किलो पनीर, 8532 लीटर लस्सी व घी की सप्लाई लोगों को की गई है। इसी तरह मार्कफैड द्वारा बठिंडा में बिक्री केंद्रों से 2100 किलो घी व 6 हजार रुपये की अन्य वस्तुओं की सप्लाई की गई। मार्कफैड ने इस मौके पर 20 टन कैटल फीड की भी बिक्री की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:18AM
No comments:
Post a Comment