कृषि विभाग पंजाब के डिप्टी डायरेक्टर डा. बहादुर सिंह ने पंजाब के किसानों से फसल विभिन्नता के तहत दालों का क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अरहर की दाल के लिए 15 मई के बाद का समय बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि किसानों को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना की सिफारिश पर पीएयू 881, एएल 201 तथा एएल 15 की बिजाई करने की सलाह दी। वही मूंगी की बिजाई में 15 जुलाई के बाद का समय सही है। इसमें एमएल 2056 व एमएल 818 की बिजाई की जा सकती है। वहीं काले मूंग की बिजाई जून के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक हो सकती है। इसमें मूंग 114 व मूंग 338 बिजाई के लिए सही है। उन्होंने कहा कि लेबर की कमी से धान की बिजाई में समस्या आ सकती है।
कृषि विकास अधिकारी (दालें) डा. नवरत्न कौर ने कहा कि बिजाई से पहले दालों को राइजोबियम का टीका जरूर लगा लिया जाए। इस टीके से अरहर की फसल 5 से 7 फीसदी व मूंग की फसल 12 से 16 फीसदी तक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अरहर की बिजाई में मूंगी की फसल की बिजाई हो सकती है। इसी तरह अरहर की फसल के साथ मूंगी का करीब 1.2 क्विंटल प्रति एकड़ हासिल किया जा सकता है। इसी तरह काले मूंग की पांचवीं लाइन में मक्की की बिजाई हो सकती है। उन्होंने किसानों से अपील में कहा कि फसली चक्र को अपनाकर दालों के तहत क्षेत्रफल बढ़ाया जाए जिससे जमीन के पानी का स्तर बचेगा, वहीं मिट्टी भी उपजाऊ होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:19AM
No comments:
Post a Comment