जिस्मफरोशी के मामले में सस्पेंड दोनों एएसआई चमकौर सिंह व एएसआई दर्शन सिंह को एसएसपी ने डिसमिस कर दिया। इससे पहले आरोपियों के खिलाफ उन्हीं की तैनाती वाले थाने में एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा एक महिला व दंपति को हिरासत में लिया गया था। डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि आठ दिन पहले कस्बे में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ था। इसमें एक दंपति और एक अन्य महिला भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते थे। वहीं इस काम में एएसआई चमकौर सिंह व दर्शन सिंह भी शामिल थे। इन दोनों के द्वारा पहले योजना बनाई जाती थी। बाद में पैसे वाले व्यक्ति को हरजिंदर व उसकी पत्नी जसवंत के घर बुलाया जाता था और सीमा रानी उसे कमरे में ले जाती थी। उसके बाद दोनों एएसआई रेड करते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment